Please wait

G-20: 11 फरवरी को आगरा फोर्ट और 12 को पूरे दिन बंद रहेगा ताजमहल

 जी-20 के प्रतिनिधियों की विजिट के लिए 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक बंद रहेंगे। 

04 Feb 2023

G-20: 11 फरवरी को आगरा फोर्ट और 12 को पूरे दिन बंद रहेगा ताजमहल

आगरा। जी-20 के प्रतिनिधियों की विजिट के लिए 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक बंद रहेंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने पहले 12 फरवरी को दोनों स्मारकों को बंद रखे जाने की सूचना जारी की थी। जी-20 के प्रतिनिधि 10 फरवरी को आगरा आएंगे। पहले निर्धारित हुए कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को बैठक और 12 फरवरी को ताजमहल व आगरा किला की विजिट निर्धारित थी।

इसको देखते हुए अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने 12 फरवरी को ताजमहल व आगरा किला को बंद रखने की सूचना जारी की थी।

12 फरवरी को रविवार होने से पूरे दिन ताजमहल व आगरा किला को बंद रखे जाने से पर्यटकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पर्यटन संस्थाएं विरोध जता रही थीं।

अब 11 फरवरी को बैठक के साथ ही जी-20 के प्रतिनिधि आगरा किला की विजिट करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ताजमहल की विजिट 12 फरवरी को ही होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News